Corona infection increasing again in Chandigarh, 193 cases came in a single day

25.06.2022
चंडीगढ़ में शुक्रवार को 96 नए कोरोना पाजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें 38 पुरुष और 58 महिलाएं संक्रमित पाई गई। वहीं संक्रमण दर 5.79 फीसद दर्ज की गई। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 65 लोग संक्रमित पाए गए। कुल 93,378 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस समय 458 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में 1,657 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग कुल 12,13,434 लोगों का कोविड टेस्ट कर चुका है। 11,18,305 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1,751 लोगों के कोविड सैंपल तकनीकी खामियों की वजह से खारिज कर दिए गए। 55 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। कुल 91,755 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। शहर में कोरोना से कुल 1,165 लोगों की मौत हो चुकी है।वहीं मोहाली में शुक्रवार को 39 नए कोरोना पाजिटिव केस दर्ज किए गए हैं, जबकि एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। मरने वाले पुरुष की उम्र 51 साल थी और वह किडनी रोग से ग्रस्त था। वहीं शुक्रवार को आए नए कोरोना केसों में 18 पुरुष व 21 महिलाएं संक्रमित पाई गई। कुल 96546 लोगों में अब तक संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, कोरोना एक्टिव केस 243 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 1151 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग कुल 932719 लोगों का कोविड टेस्ट कर चुका है। कुल 813007 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 242 लोग होम आइसोलेट किए गए हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या 1151 हो गई है।पंचकूला में शुक्रवार को कोरोना के 58 और नए मामले सामने आए, जिसमें से 55 पंचकूला के रहने वाले हैं। इनमें 28 पुरुष और 27 महिला कोरोना की चपेट में आए हैं। 23 जून को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 478 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें से 55 लोग कोरोना की चपेट में आ गए। इस समय पंचकूला में 170 कोरोना के एक्टिव केस हैं। इनमें से 169 का घर एवं एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक 505 स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं जिले में 415 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

⇓ Share post on Whatsapp & Facebook  ⇓

Facebook Comments