A middle-aged, 7-year-old girl molested in the women’s washroom of Sawai Mansingh Hospital (SMS), Jaipur.
18.06.2022
राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल में सात साल की मासूम के साथ अधेड़ ने छेड़छाड़ कर दी।आरोपी बच्ची के पीछे-पीछे अस्पताल की वॉशरूम में घुस गया।जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ का मामला गुरुवार का है। धौलपुर का रहने वाला परिवार एसएमएस अस्पताल आया था। उनके साथ उनकी सात साल की बच्ची भी थी। अस्पताल में बच्ची के नाना को आर्टिफिशियल पैर लगाया जाना था। बच्ची के पिता उसके नाना को डॉक्टर को दिखाने के लिए उनके कैबिन में ले गए थे। बच्ची अपनी मां और भतीजे के साथ बैठी हुई थी। इस दौरान बच्ची और भतीजा दोनों वॉशरूम चले गए।मासूम जैसे ही महिला वॉशरूम में घुसने लगी तो एक अधेड़ व्यक्ति भी अंदर चला गया और उसे पकड़ लिया। बच्ची के जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर महिलाएं उस ओर भागी। यह देखकर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद मासूम अपनी मां के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने रही है।
Medical student of Raipur, studying in Medical College, Karad, Maharashtra committed suicide by hanging
18.06.2022
महाराष्ट्र कराड स्थित मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे रायपुर के मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दो दिनों तक युवक ने किसी का फोन नहीं रिसीव किया तब परिजनों को शक हुआ है। उन्होंने युवक के दोस्तों और मकान मालिक से संपर्क किया। जब दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। महाराष्ट्र पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट जब्त किया है। उसमें कुछ दिनों से परेशान रहने की बात लिखी है। युवक शहर के चर्चित डॉक्टर दंपत्ति का बेटा था।पुलिस ने बताया कि न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजेश जैन और डॉ. विनीता जैन का बेटा अरिहंत जैन उर्फ मनु महाराष्ट्र में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। वह इस साल चौथे वर्ष में था। उसने आखिरी बार 15 जून को दोपहर परिजनों से बातचीत किया था। दूसरे दिन उसकी छोटी बहन का जन्मदिन था, लेकिन उसने सुबह फोन नहीं किया। बहन ने खुद ही भाई को फोन किया। अरिहंत ने फोन नहीं उठाया।उसके बाद परिजनों ने दोपहर में फोन किया। इस समय भी युवक ने फोन रिसीव नहीं किया। फिर रात में फोन किया। इस बार जब फोन नहीं उठाया तब परिजनों को शंका हुई। उन्होंने उसके दोस्तों से संपर्क किया और दोस्त को घर भेजा गया। दोस्त ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। तब मकान मालिक फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गए। अरिहंत कमरे में फंदे में लटका हुआ था।
Mentally unstable woman drops twins at Civil Hospital in Surat
18.06.2022
सूरत के एक अस्पताल में जुड़वां नवजात शिशुओं को लावारिस पाये गये हैं। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी मां मानसिक रूप से अस्थिर लग रही थीं और वह अकेले ही अस्पताल पहुंचीं थी। फिलहाल दोनों बच्चों का इलाज एनआईसीयू वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसने बुधवार देर रात सूरत सिविल अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।सूरत सिविल अस्पताल में बुधवार की देर रात जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिला के शुक्रवार की सुबह स्त्री रोग वार्ड में पहुंचने पर पुलिस और डॉक्टरों को राहत मिली।मामले की जांच पीएसआई एमएन परमार द्वारा खटोदरा थाने में की जा रही है। परमार ने कहा कि जब पुलिस को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने उस महिला (35) के पते की जांच की, जिसने अदजान, हरिचंपा वाडी के पास अपने जुड़वां बच्चों को छोड़ दिया था।लेकिन उसका कोई सुराग वहां नहीं मिला। इस बीच, महिला शुक्रवार को पुलिस को स्त्री रोग वार्ड में मिली।उसने कहा कि वह बच्चों को सिविल अस्पताल में छोड़कर नहाने के लिए घर चली गई थी। लेकिन जब उसने गली में एक सार्वजनिक शौचालय देखा तो वह वहां नहाने चली गई और बाद में पास की एक दुकान के बरामदे में सो गई और बच्चों को याद करते हुए सुबह सिविल अस्पताल लौट आई।डॉक्टरों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। फिलहाल दोनों बच्चों का इलाज एनआईसीयू वार्ड में चल रहा है।